फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणगढ़ सीट : सबसे ज्यादा अंतर से जीते थे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ सीट ही ऐसी सीट है, जहां भाजपा ने अपना एकमात्र चुनाव जीता। दिलचस्प यह भी है कि इस सीट पर भाजपा सहित इनेलो, कांग्रेस, बसपा, जनता पार्टी, हरियाणा विकास पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक बन चुके हैं, जबकि बाकी सीट पर भाजपा और कांग्रेस का ही ज्यादा दबदबा रहा है।
विज्ञापन

इस सीट पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ही यहां से सबसे ज्यादा अंतर से जीते हैं। 2014 में भाजपा के नायब सिंह को 55 हजार 931 वोट मिले। कांग्रेस के राम किशन को 31 हजार 570 मिले। नायब सिंह 24 हजार 361 वोट से जीते। वहीं, शैली चौधरी भी 2019 में इस सीट से पहली महिला विधायक बनी थी। वह इस बार फिर कांग्रेस से मैदान में है। छावनी और शहर सीट की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने रहे हैं, जबकि नारायणगढ़ और मुलाना सीट इनसे थोड़ी अलग है। यहां क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अपना दमखम दिखाया है।
विज्ञापन

वर्ष कौन जीता

1967 कांग्रेस से एल सिंह
1968 कांग्रेस से लाल सिंह

1972 कांग्रेस से जगजीत सिंह
1977 जनता पार्टी से लाल सिंह
1982 निर्दलीय लाल सिंह

1987 निर्दलीय जगपाल सिंह
1991 बहुजन समाज पार्टी से सुरजीत कुमार

1996 हरियाणा विकास पार्टी से राजकुमार
2000 इनेलो से पवन कुमार

2005 व 2009 कांग्रेस से राम किशन
2014 भाजपा से नायब सिंह

2019 कांग्रेस से शैली चौधरी

पिछले पांच चुनाव में कांग्रेस का भी दिखा दबदबा
-2000 में इनेलो पवन कुमार को 32 हजार 92 वोट मिले। कांग्रेस के लाल सिंह को 24 हजार 659 वोट मिले। पवन कुमार 7 हजार 433 वोट से जीते।
-2005 में कांग्रेस के राम किशन को 40 हजार 877 वोट मिले। इनेलो के पवन कुमार को 33 हजार 114 वोट मिले। राम किशन 7 हजार 763 वोट से जीते।

-2009 में कांग्रेस के राम किशन को 37 हजार 298 वोट मिले। इनेलो के राम सिंह को 28 हजार 978 वोट मिले। राम किशन 8 हजार 320 वोट से जीते।
-2014 में भाजपा के नायब सिंह को 55 हजार 931 वोट मिले। कांग्रेस के राम किशन को 31 हजार 570 मिले। नायब सिंह 24 हजार 361 वोट से जीते।

- 2019 में कांग्रेस की शैली चौधरी को 53 हजार 470 वोट मिले। भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 32 हजार 870 वोट मिले। शैली 20 हजार 600 वोट से जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें