फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायण सेवा संस्थान दिव्यांग लोगों को देगा कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायण सेवा संस्थान की स्थानीय शाखा द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह शिविर भूषण अस्पताल, डीएवी स्कूल के सामने आयोजित होगा। शिविर के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ एवं पैर के माप लिए जाएंगे। इन मापों के आधार पर तैयार किए गए कृत्रिम अंग आगामी चरण में पात्र लाभार्थियों को पूर्णतः नि:शुल्क लगाकर प्रदान किए जाएंगे। नारायण सेवा संस्थान के संयोजक सुखदेव राज ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर भूषण अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रचारक डॉ. अनिरुद्ध भूषण ने कहा, यह शिविर पूरी तरह से सुव्यवस्थित एवं चरणबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें