यूक्रेन के खारकीव शहर में वर्ष 2016 में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने गए नारायणगढ़ के दो छात्र नमन बंसल पुत्र विजय बंसल तथा अभय गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता शनिवार को बाद दोपहर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गए। नमन बंसल के पिता विजय बंसल के अनुसार उनका पुत्र नमन व उसका साथी अभय एक मार्च को युद्ध क्षेत्र खारकीव से निकले थे और वहां से ट्रेन में बैठकर लवीव पहुंचे थे। उसके बाद 3 तारीख को नमन व उसके साथी रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुत्र और उसके अन्य साथी रोमानिया के साल्सिया एयरपोर्ट पर पहुंच गये थे, जहां से शनिवार को बाद दोपहर वे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। विजय बंसल ने बताया कि रविवार को उनका पुत्र नमन व अभय गुप्ता घर आ जाएंगे।