फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में नायब तहसीलदार ने सुनी जनसमस्याएं

Fri, 24 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में वार्ड-13 से रिटायर्ड सूबेदार मक्खन सिंह व अन्य लोगों ने स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग रखी। बड़ा गांव की नसीमा ने विधवा पेंशन लगवाने की मांग की। गदौली के पंकज और गुरमेल सिंह संगरानी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करने की मांग की। इसी तरह वार्ड-एक से महिपाल, करनैल सिंह व अन्य लोगों ने कच्ची गली को पक्का बनवाने का अनुरोध किया। सतेंद्र कुमार ने बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग की। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें