फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नहीं सुलझी ट्यूबवेल ऑपरेटर हत्याकांड की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा थाना क्षेत्र के डेरा मंगलपुर उगाला गांव में हुई ट्यूबवेल ऑपरेटर की तेजधार हथियारों से हत्या मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली से परिजन नाखुश है और उनमें रोष है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जल्द ही वह गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके और हत्यारा पकड़ा जा सके। हालांकि बराड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। परिजनों से मुलाकात हुई थी और उन्हें भी जल्द ही इस मामले से पर्दा उठने का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि 17 जनवरी की रात को बराड़ा थाना क्षेत्र के उगाला में ट्यूबवेल ऑपरेटर हरचरण उर्फ गोल्डी का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। पास से फोन भी मिला था लेकिन अभी तक पुलिस यह पता नहीं चला पाई है कि आखिर कितने हमला किया और क्यूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें