अंबाला सिटी। रबी फसल पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोल दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि सभी किसान अपनी फसलों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि किसानों को यूरिया व डीएपी लेने व मंडियों में फसल बेचते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजना जैसे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य, धान की सीधी बिजाई, पराली प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, मेरा पानी मेरी विरासत व कृषि यंत्रों पर अनुदान आदि का फायदा उठा सकें। संवाद