अंबाला। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण कराने के लिए आज 31 अगस्त अंतिम दिन है। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने देते हुए बताया है कि जो किसान अभी तक फसलों का पंजीकरण नहीं करा सके हैं, ऐसे किसान आज पोर्टल पर पंजीकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसानों को भी मंडी में फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। अन्यथा की स्थिति में किसानों को फसल बेचने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।