फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव मंगलई के निकट खेतों में एक मजदूर का शव मिला। बताया जाता है कि व्यक्ति सोमवार को काम से घर नहीं लौटा था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह लोगों ने देखा कि साइकिल गिरी थी और व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसे पहले तो सभी हादसा समझ रहे थे, लेकिन जैसे ही व्यक्ति के शव को उलटा किया तो उसे सिर पर गहरा घाव था। देखने में धारदार हथियार का लग रहा है। मृतक की पहचान गांव मंगलई निवासी लाल बच्चन के रूप में हुई है। वह किराये पर रहता था और मूलरूप से बिहार के तेतरिया गांव नरहा मलटोली का रहने वाला है। शादी के बाद दो बच्चे भी है। मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और गंभीरता से जांच शुरू की।

रातभर नहीं लौटा था घर तो परिजन कर रहे थे तलाश : पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि लाल बच्चन राजमिस्त्री के साथ काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए गया था। वह देरशाम तक घर आ जाता था। आते हुए पति को दवा लाने के लिए बोला था। उस समय तक तो बात हुई थी लेकिन बाद में वह घर ही नहीं आया। मृतक के भाई दीपलाल ने बताया कि वह तीन भाई है। भाई की पत्नी सुमन का फोन आया था कि लाल बच्चन घर नहीं पहुंचा है। आसपास और संपर्क में आने वाली सभी को फोन किया था।
विज्ञापन




मंगलवार को अलसुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मिला है और जाकर देखा तो वह लाल बच्चन का था।

आरोप : एक व्यक्ति से था लेनदेन का झगड़ा

मृतक के साले शंभू राम और भाई दीप लाल ने हत्या को लेनदेन से जोड़ा है। शंभू राम का आरोप है कि उसकी बहन को कैंसर था और चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। बहन जिस कंपनी में काम करती थी वहां के मालिक ने 25 हजार रुपये दिए थे और एक कर्मी को देने के लिए बोला था। ऐसे में उसने पैसे नहीं दिए। इसके लिए जीजा लाल बच्चन की बहस भी हुई थी। परिजन मामला इससे भी जोड़कर बता रहे हैं। पुलिस भी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें