10 जनवरी को होने वाली नगर निगम की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार को पत्र जारी किया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम हाउस की बैठक आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक का आयोजन कोरोना की तीसरी लहर के खत्म होने के बाद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बैठक में एक मेयर समेत 20 पार्षद जमा होते हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहते हैं। भीड़ न जुटे इसीलिए बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संवाद