फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किराया न देने पर नगर निगम ने 100 दुकानदारों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम ने उन दुकानदारों को नोटिस देने शुरू कर दिए हैं, जिन दुकानदारों ने निगम की दुकानों का कई माह से किराया जमा नहीं करवाया। अब निगम ने शहर में 100 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। इन दुकानदारों को नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर किराया जमा करवाना होगा। अगर इसके बाद भी किराया जमा नहीं करवाते तो कुल तीन नोटिस के बाद दुकान को सील कर दिया जाएगा। शहर की बात करें तो निगम की करीब 750 दुकानें हैं।
विज्ञापन

दरअसल, निगम की ओर से शहर में अलग-अलग जगहों पर दुकान बनाई गई हैं। इन दुकानों को किराए पर दिया गया है। कई दुकानदार ऐसे हैं, जो कई महीनों से निगम की इन दुकानों का किराया नहीं दे रहे। निगम ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की और इसके बाद नोटिस देने शुरू किए। बकाया एरियर मिलने पर निगम को राजस्व मिलेगा। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि निगम क्षेत्र में शहर में नगर निगम ने दुकानें बनाई हैं। इन दुकानों को निगम ने लोगों को किराए पर दिया हैं। शहर में करीब 750 दुकानें निगम की हैं। इन दुकानों में कई दुकानदार महीनों से निगम का किराया नहीं भर रहे। जिससे दुकानदारों के ऊपर हजारों रुपये एरियर खड़ा हो गया है। निगम ने अब 100 से ज्यादा दुकानदारों को पहला नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के 15 दिन में दुकानदारों को किराया जमा करवाना होगा, अगर वह 15 दिन में किराया जमा नहीं करवाते तो दुकानदार को दूसरा नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी जमा नहीं होने पर तीसरा नोटिस दिया जाएगा और दुकान को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें