फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव : 21 से 25 तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने अंबाला नगर निगम के महापौर (मेयर) और पार्षदों के पदों के लिए चुनावी तैयारी पूरी कर ली है। 13 अप्रैल को जारी अधिसूचना के बाद अब स्थानीय प्रशासन ने नामांकन और मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, अंबाला नगर निगम के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को जीत-हार का फैसला हो जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बताया कि 15 अप्रैल को जारी पुरानी अधिसूचना को निरस्त करते हुए नया कार्यक्रम जारी किया गया है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। प्रशासन ने वार्डों के अनुसार अलग-अलग केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें