फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीडी फ्लोर मिल की मुख्य सड़क पर हो रही कीचड़ और फिसलन

विज्ञापन
बीडी फ्लोर मिल की मुख्य सड़क पर बरसात के बाद के हालात। स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला। दो दिन हुई बरसात ने बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी कॉलोनी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कॉलोनी की मुख्य सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो रही है। जिससे स्थानीय लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों राम गोपाल, अशोक और हिमांशु ने बताया कि कुछ समय पहले कॉलोनी में सीवरेज के नए पाइप डाले गए थे। पाइप डालने के बाद ठेकेदार को सड़क की मरम्मत कर उसे पूर्ववत स्थिति में लाना था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। खोदाई के बाद छोड़ी गई ढीली मिट्टी अब बारिश के पानी के साथ मिलकर जानलेवा कीचड़ बन चुकी है। सुखमन, प्रभु और राजेश कुमार ने कहा कि सड़क पर इस कदर फिसलन है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जय प्रकाश, पंकज, मुस्कान और रजनी ने कहा कि हल्की सी बारिश ने प्रशासनिक दावों की पोल खोली है।

बीडी फ्लोर मिल की मुख्य सड़क पर बरसात के बाद के हालात। स्वयं- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें