राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बजट का सशक्त समर्थन किया।
अंबाला सिटी। राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बजट का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वार्षिक लेखा-जोखा नहीं, बल्कि भारत की दीर्घकालिक आर्थिक शक्ति, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का ठोस खाका है। शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जो आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है। संवाद