फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी गारंटी कानून बनने तक चलेेगा आंदोलन : रत्नमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रत्नमान ने कहा कि जब तक एमएसपी गारंटी कानून बन नहीं जाता, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष स्थानीय रेस्ट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।रत्नमान ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून की मांग व वकालत स्वयं देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभाओं में व गुजरात के मुख्यमंत्री रहते कर चुके हैं।
इस बारे में उन्होंने एमएसपी देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से भी मांग की थी। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन समाप्त नहीं हुआ था बल्कि इसे स्थगित किया गया था। दिल्ली आंदोलन की लंबित मांगो को पूरा करने के लिए हम समय-समय पर ट्रैक्टर मार्च निकाल, काला दिवस मनाकर सरकार को चेताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर देशभर के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि 14 मार्च को रेल मार्ग व बसों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुुंचे। उन्होंने साफ किया कि यह पंचायत सिर्फ एक दिन की ही है। किसान सुबह दिल्ली जाएंगे और शाम को लौट आएंगे। इससे पहले रत्नमान ने अपने संगठन की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने व दिल्ली पहुंचने की रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें