फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौजवानों को नशा न करने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशे के बारे में जागरूक करते हुए मुलाजिम: पुलिस पीआर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अंबाला। एनडीपीएस सेल टीम ने नशा मुक्त अभियान के तहत कैंट व सिटी के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार चलाया गया। एनडीपीएस सेल टीम प्रभारी एसआई अजय कुमार व एएसआई रणदीप के नेतृत्व में टीम ने नौजवानों को नशा न करने के प्रति प्रेरित किया। इस नशा मुक्त अभियान के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबर (1933) तथा मानस पोर्टल की विशेष जानकारी दी जा रही है। पोर्टल के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर उनका इलाज करवा जा सकता है और नशा बेचने वालों की सूचना देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज पूरी तरह से नशा मुक्त हो व युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। यात्रियों व राहगीरों को नशे से दूर रहने व नशा करने वालों की जानकारी देने की अपील की गई।

अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशे के बारे में जागरूक करते हुए मुलाजिम: पुलिस पीआर- फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें