बराड़ा के अधीन जमाल माजरा गांव में कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व महिलाएं। प्रवक्ता
- फोटो : संस्थान
बराड़ा। जमाल माजरा गांव में 8 वां राष्ट्रीय पोषण माह तथा सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण बाला ने किया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गुरमीत सिंह, सर्कल सुपरवाइजर अंजू कश्यप और गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताएं, किशोरियों तथा अन्य महिलाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ किरण बाला ने माताओं एवं किशोरियों को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी कि बच्चे को प्रसव के तुरंत बाद या एक घंटे के अंदर दूध पिलाना चाहिए। सुपरवाइजर ने माताओं को पौष्टिक आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता रखने के बारे में जागरूक किया और शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेश और सहायिका अनीता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।