फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आज प्रज्वलित होगी मां की अखंड ज्योति

विज्ञापन
छावनी के कालीबाढ़ी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में छठे नवरात्रे पर श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। सुबह से शाम तक मंदिर में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सरस्वती सरोवर ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से संचालित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर के मुख्य पुजारी पंकज शर्मा वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को सप्तमी पर मंदिर में सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।
विज्ञापन

शाम 7.30 बजे आरती होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अष्टमी पर शाम 4 बजे से बच्चों के लिए फैंसी, ड्राइंग, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके उपरांत शाम 7.30 बजे आरती होगी।
अष्टमी के दिन भंडारा भी होगा। नवमी पर सुबह 5 बजे पाठ होगा। यह पाठ रोजाना चल रहा है। इसके उपरांत हवन होगा और प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। आरती के बाद समापन किया जाएगा। इस दिन भी भंडारा होगा।
विज्ञापन

इसी तरह छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में 83वां नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को छठे नवरात्र पर मंदिर में सुबह 6.30 से सुबह 8 बजे तक सामूहिक पाठ किया गया। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया। वहीं, छावनी के काली बाड़ी मंदिर में भी मां के दर्शनों के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। जोगी मंडी और कुम्हार मंडी स्थित श्री माता महारानी और शीतला माता मंदिर में भक्तों ने मां के दर्शन कर कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें