साहा। बटरोहन गांव निवासी दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चली गई। पति का आरोप है कि महिला जाते समय घर से करीब 18 हजार रुपये की नकदी व जेवर ले गई। साहा पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि वह कंबाइन पर ड्राइवर का काम करता है। उसके पास 5 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर रहते थे। वह अपने काम के लिए नारायणगढ़ में कंबाइन पर गया हुआ था। पीछे से उसकी पत्नी एम अक्टूबर को सुबह 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी ने फोन भी बंद कर दिया।