फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेटी ट्रेन में छूटी तो मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
जनसेवा एक्सप्रेस में चढ़ने की जद्दोजहद में अपनी बेटी से बिछड़ी मां गीता अंबाला छावनी रेलवे स्टे
विज्ञापन
अंबाला। छठ पर्व पर बिहार घर लौट रही एक मां-बेटी अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस की भारी भीड़ के कारण बिछड़ गईं। बिहार के सहरसा निवासी गीता ने बताया कि वह 18 वर्षीय बेटी कविता के साथ प्लेटफार्म-2 पर ट्रेन में सवार होने पहुंची थीं। भीड़ के बीच पहले बेटी कविता किसी तरह ट्रेन में चढ़ गई। उन्होंने चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे पर धक्का-मुक्की के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गईं। ट्रेन चल पड़ी और बेटी अंदर ही रह गई। बेटी से बिछड़ने पर गीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जीआरपी कर्मियों और यात्रियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें