फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मां को मामी से मिलाने पंजाब जा रहे बेटे की बाइक को अन्य बाइक चालक ने जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में तरणवीर सिंह ने बताया कि वह मसंद पट्टी पंजोखरा साहिब जिला अंबाला का निवासी है। मंगलवार की देर शाम वह अपनी माता सुरेंद्र कौर को मामी निवासी तदारसी पंजाब से मिलाने के लिए बाइक पर जा रह जा रहे था। वह नेशनल हाईवे नंबर-1 स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा। वहां पीछे से आ रही बाइक पर दो युवक व छोटी बच्ची सवार थी। जिन्होंने अपनी बाइक को उसकी बाइक के सामने से कट मार दिया। इसके कारण दोनों की बाइक टकरा गई। वह अपनी माता व बाइक समेत हाईवे पर गिर गया। टक्कर लगने से वह और उसकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डाक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें