अंबाला। नववर्ष के उपलक्ष्य पर अंबाला वासियों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष स्थानों पर 85 नाके लगाए गए हैं। यहां पर 900 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, वहीं धार्मिक स्थलों व पर्यटक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात की गई है। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने नववर्ष के आगमन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले भर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया, हुड़दंगबाजी, ड्रिंक एंड ड्राइव, कानून एवं व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माॅल, शापिंग कॉम्पलेक्स, मुख्य बाजारों, होस्टल, रेस्त्रां, चौक चौराहों पर भी पैनी नजर रहेगी।