फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भरे जाएंगे 800 से अधिक गड्ढे, नगर परिषद ने लगाया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाढ़ के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 25 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। आगामी 10 दिन में संबंधित ठेकेदारों को पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल नप ने बारिश के बाद 31 वार्ड की सड़कों का मुआयना करने के लिए टीम का गठन किया था, ताकि सड़कों पर हुए गड्ढों का आकलन किया जा सके। लगभग 800 छोटे-बढ़े गड्ढों को नप ने चिह्नित किया है। इसमें बाजार और रिहायशी क्षेत्रों की कुछ प्रमुख सड़कें शामिल हैं। वहीं जिन सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइल्स से किया गया है, अगर और वो भी कहीं से क्षतिग्रस्त हो गई हैं तो उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की पूर्व योजना के अनुसार छावनी के बाजारों में बनी सड़कों के नव निर्माण को लेकर भी लगभग 14 करोड़ की अनुमानित लागत तैयार की गई है। सड़कों के डिजाइन को लेकर पहले आईआईटी रुड़की से पत्राचार किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए अधिक फीस की डिमांड कर दी। अब सड़कों का डिजाइन एनआईटी कुरुक्षेत्र से तैयार करवाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें लगभग दो लाख रुपये का भुगतान भी किया गया है।
नेशनल हाईवे भी हुआ क्षतिग्रस्त
बारिश के कारण अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे 444-ए भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कैंट के उपमंडल कार्यालय के नजदीक चौक पर काफी गड्ढे हो गए थे। जिन्हें वीरवार को भरवा कर दुरुस्त करवा दिया है। इसी प्रकार एसडी कॉलेज के नजदीक भी सड़क पर गड्ढे पड़ गए थे, यहां भी पैच वर्क करवा दिया गया है।
विज्ञापन


जब तक सड़कों का डिजाइन तैयार नहीं हो जाता तब तक सड़कों पर पैचवर्क करने का खाका तैयार किया गया है, ताकि लोगों को टूटी सड़कों से राहत मिल सके। इस पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें