फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ढकौला गांव में प्राइवेट जमीन पर रखे बिजली निगम के 50 से अधिक ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
साहा खंड के ढकौला गांव में रखे ट्रांसफार्मरों में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-69
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। खंड के ढकौला गांव की खाली जमीन पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मरों में वीरवार रात लगभग 9:30 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह बिजली निगम के यह ट्रांसफार्मर रखे हुए थे वह किसी की प्राइवेट जमीन थी, जबकि यह बिजली के ट्रांसफार्मर केसरी और साहा पावर हाउस में रखे होने चाहिए थे। इस हादसे में नए व पुराने लगभग 50 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। जब इस संबंध में केसरी के एसडीओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनका सरकारी नंबर बंद मिला, वहीं आग लगने के कारणों की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें