फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोनिका अग्रवाल को चुना करवा क्वीन

विज्ञापन
करवाचौथ पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जेसीआई अंबाला के लेडीज़ विंग की महिलाएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
जेसीआई अंबाला की महिला विंग की ओर से करवाचौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अंबाला। जेसीआई अंबाला के महिला विंग की ओर से करवाचौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृति, प्रेम और सौंदर्य का संगम देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैवाहिक रिश्तों में प्रेम और अपनत्व की भावना को जीवंत करना था। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और श्रेणियों में महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। इसमें जेसीआरटी मोनिका अग्रवाल को क्वीन इश्क फॉरएवर (करवा क्वीन), विशिष्ट अतिथि राधिका सोनी को ग्लो क्वीन, जेसीआरटी रितिका शर्मा को इटर्नल डीवा तथा जेसीआरटी अश्मिता मित्तल को स्टाइल डीवा की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पर्णिधि शर्मा ने मुख्य अतिथि और राधिका सोनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर निदेशक जेसीआरटी नीरज अग्रवाल, जेसीआरटी वाणी शर्मा, लेडीज चेयरपर्सन डॉ. शिखा गुप्ता, सेक्रेटरी सुरभि शर्मा, पीआरओ दीपाक्षी अरोड़ा, क्रिएटिव हेड पर्ल गुप्ता, आईपीसीपी सोनिया गोयल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें