फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा और रविदास मंदिर की गुल्लक से रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। गुरुद्वारा व रविदास मंदिर के गुल्लक से रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गुरचरण सिंह ने थाना साहा में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि वह गांव की गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हैं। वीरवार सुबह करीब पांच बजे गुरुद्वारा के ग्रंथी मनदीप सिंह का फोन आया और बताया कि गुरुद्वारा साहिब के गुल्लक से पैसे चोरी हो गए हैं। इसमें करीब 20 हजार रुपये थे। वहीं अंदर ही रखे अन्य गुल्लक से भी रुपये गायब मिले। इसके कुछ देर बाद पता चला कि रविदार मंदिर का गुल्लक भी गायब हो गया है। इसके बाद उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए चोर को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें