फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोदी काे मनोहर का वादा, हरियाणा से 10 सीटें देंगे

विज्ञापन
अंबाला सिटी में लोकसभा कार्यालय का रीबन काटकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम मनोहर लाल ने लोकसभा की सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने का वादा किया। अंबाला में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सीएम ने इस वाकया को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंबाला में मंगलवार को सीएम दोपहर में पहुंचे और अंबाला में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। प्रदेश की अन्य नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा के चुनाव कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे उनके पास प्रधानमंत्री का फोन आया। उन्होंने पूछा कि हरियाणा की लोकसभा सीटों में कितनी मजबूत हैं, कितनी मध्यम हैं? इस पर सीएम ने कहा कि अभी इसकी समीक्षा नहीं बता सकता है, मगर एक वादा करता हूं कि हरियाणा सभी 10 सीटों को देने का काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधायक असीम गोयल और पंचकूला, यमुनानगर के पदाधिकारी मौजूद थे।

बजा चुनावी बिगुल, आचार संहिता मार्च से

सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। मार्च के प्रथम सप्ताह में आचार संहिता लगने की उम्मीद है। पिछली बार हरियाणा में 10 लोकसभा भाजपा ने जीती थी। पिछली बार देशभर की लोकसभा सीटों में करनाल लोकसभा सीट दूसरे स्थान पर थी, जिसने सबसे अधिक मार्जन से जिताया था। इस बार भी पहले से ज्यादा मार्जन के साथ जीत दर्ज करानी है।
विज्ञापन


भर्ती रोको गैंग कहने पर हो रहा दर्द

सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में 60 हजार भर्तियां पाइप लाइन में हैं। ये भर्तियां विपक्षियों को पच नहीं रही। इनको कोर्ट में ले जाकर किसी न किसी कारण से स्टे लेने का काम भर्ती रोको गैंग करता है। सीएम बोले कि मैंने भर्ती रोको गैंग कहा ताे इन्हें बड़ा दर्द हो रहा है। हरियाणा सरकार के कई कदमों को कोर्ट ने सराहा है। कांग्रेस का तो अभी तक प्रदेश स्तर पर संगठन नहीं बना और भाजपा पन्ना प्रमुखों तक पहुंच गई है।

अंबाला सिटी में लोकसभा कार्यालय का रीबन काटकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। संवाद

अंबाला सिटी में लोकसभा कार्यालय का रीबन काटकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें