अंबाला। रेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंबाला कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गोंडा निवासी संत कुमार के पास से विभिन्न कंपनियों के तीन महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। दोपहर करीब 12:45 बजे जब पुलिस टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए पर गश्त कर रही थी, तब सीमेंट की बेंच पर बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल दो-तीन दिनों में स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में सो रहे यात्रियों की जेब से चोरी किए थे। संवाद