फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल लगा रहे मिस्त्री से मोबाइल झपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक युवक शिवपुरी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में टाइल लगा रहे मिस्त्री को धक्का देकर उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। मिस्त्री की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में सुजीत ने बताया कि वह मूलरूप से गांव सिरोपट्टी जिला समस्तीपुर बिहार का निवासी है और अभी वह वशिष्ठ नगर अंबाला कैंट में रहता है तथा वह टाइल लगाने का काम करता है। शुक्रवार को वह एफसीआई गोदाम शिवपुरी कॉलोनी अंबाला शहर में मकान में टाइल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया। यह देख मिस्त्री ने शोर मचा दिया, लेकिन जब तक वह युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें