कार एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड से मोबाइल और पैसे छीने - ड्यूटी से वापस लौ रहा था, एमटी क्रासिंग पर बाइक सवार की वारदात संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला सिटी। माडल टाउन में स्थित मार्डन कार एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड सुशील कुमार से मोबाइल और नकदी छीन ली गई। वीरवार देर शाम वे ड्यूटी से साइकिल पर घर लौट रहे थे। एमटी क्रासिंग पर बाइक सवार ने वारदात की। अचानक हुई घटना से हतप्रत सुशील ने शोर बचाया लेकिन लॉकडाउन होने के कारण रोड पर नाममात्र लोग थे। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते, झपटमार गायब हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलदेवनगर थाना पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पहचान के लिए सीआइए और डिटेक्टिव स्टाफ के अलावा साइबर सैल और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। सुशील के अनुसार रात करीब आठ बजे साइकिल लेकर वह बलदेवनगर स्थित घर को निकलने थे। क्रासिंग के पास मौजूद बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। उनका मोबाइल झपटकर जेब में रखी 450 रूपये की नकदी निकाल ली। भुक्तभोगी के अनुसार वह आरोपी को सामने लाने पर पहचान सकते हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील के मुताबिक झपटमार की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुरानी वारदात में शामिल आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। ---------------