अंबाला। अंबाला की सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान एक बार फिर हवालाती के पास से मोबाइल मिला। पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन उर्फ कटोरा से पहले भी कई बार मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी करीब 17 मुकदमों में वह नामजद है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बंदी से जो मोबाइल बरामद हुआ है, उसका आईएमईआई नंबर मिटा हुआ है। जेल प्रशासन द्वारा पूछताछ में बंदी ने बताया कि वह बाहर से मोबाइल मंगवाता है। जेल प्रशासन ने पुलिस से उक्त मोबाइल की कॉल डिटेल और डाटा की गहनता जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद