फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को सेल्यूट

विज्ञापन
रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को नमन करते विधायक असीम गोयल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लाकडाउन के पहले ही दिन से नियमों की अनुपालना करते हुए रेडक्रास के स्वयंसेवक अपनी जान की परवाह किए बिना सुबह से लेकर रात तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हर जरूरतमंद तक राशन व भोजन पहुंचा सेवा कर रहे हैं। ऐसे कोरोना योद्धाओं को रविवार को विधायक असीम गोयल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक असीम गोयल ने कहा कि आप सब की सेवा इतनी बड़ी हैं जिसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। घर की पाबंदियों के बावजूद आप सब लोग बिना किसी लालच के, बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी नाम के अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विधायक ने मौजूद सभी वालंटियर्स का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनको सेल्यूट करते हुए कहा कि आपकी सेवाएं भी उसी प्रकार हैं जिस प्रकार एक फौजी बॉर्डर पर लड़ता है। अंबाला रेडक्रॉस संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मनोज सैनी व उनकी पूरी टीम को बधाई उन्होंने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें