अंबाला। कहीं गुम न हो जाएं एनजीओ के तत्वावधान में खाने की थाली पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया। इसमें प्रथम विजेता मितुल जैन, उपविजेता विनीता जैन और द्वितीय उपविजेता सरिता अग्रवाल मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के माध्यम से बताया गया कि कभी राज्य की थाली खान-पान का प्रमुख हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन अब यह पैकेट बंद खाने में तब्दील हो गई है। आधुनिकता की दौर में स्वास्थ्य और सेहत पीछे रह गया। कहीं गुम न हो जाए एनजीओ की स्थापना बबीता सक्सेना ने 2016 में की थी।