फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नालों की सफाई याद नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन सिर पर है, मगर अभी तक शहर के ड्रेन और नालों की सफाई नहीं हुई है। सबसे ज्यादा उन एरिया में पहले नालों की सफाई करने की जरूरत है, जहां जलभराव ज्यादा होता है। नालों की सफाई को लेकर नगर निगम के उप-महापौर राजेश मेहता ने नाहन हाउस, जोगीवाड़ा, जग्गी कॉलोनी में निरीक्षण किया, मगर सफाई नहीं मिली।
विज्ञापन

इसको लेकर उप-महापौर ने आयुक्त को पत्र लिखकर सूचना मांगी है कि निर्धारित फर्म द्वारा नालों की सफाई का कार्य करवाने के लिए कुल कितने कर्मचारी नियुक्त किए हैं और कौन-कौन से एरिया में सफाई की जानी है। इसके अतिरिक्त नालों की सफाई करवाने के लिए कौन-कौन सी मशीन इस्तेमाल में ली जा रही हैं। वहीं पार्षद भी अपने एरिया में सफाई करवाने के लिए निगम में पहुंच रहे हैं। यह मुद्दा पार्षद कई दिनों से उठा रहे हैं।
उप-महापौर राजेश मेहता ने पत्र के माध्यम से आयुक्त को अवगत करवाया गया कि उनके संज्ञान में आया है कि बरसात के मौसम को देखते हुए टेंडर के माध्यम से नगर निगम की सीमा में पड़ने वाले बड़े नालों की सफाई का कार्य दिया गया है। निरीक्षण में पाया कि जगह-जगह नाले ज्यों के त्यों भरे हुए हैं और न ही कोई कर्मचारी सफाई करता नजर आया। जिसे देख कर ऐसा लगता है कि टेंडर होने बावजूद भी नाले साफ नहीं किए जा रहे हैं। राजेश मेहता ने बताया कि आयुक्त को लिखा कि नालों की सफाई का कार्य करवाने के लिए निर्धारित की गई फर्म के प्रति कड़ा संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन

मुख्य एरिया जहां होता है जलभराव
शहर के मनमोहन नगर, विश्वकर्मा रोड, त्रिवेणी रोड, नाहन हाउस, नावल्टी रोड, नदी मोहल्ला, शुक्लकुंड रोड, जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, कांग्रेस भवन और गोवर्धन नगर, टीबी अस्पताल रोड, सेक्टर-9 और 10 सहित अन्य जगहों पर जलभराव होता है।
आज से सफाई शुरू होने की उम्मीद
उनके वार्ड के एरिया में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव होता है। इसी वजह से कपड़ा मार्केट, सर्कुलर रोड, प्रेम मंदिर, केपीएके, पुलिस चौकी नंबर-दो, अंबा मार्केट के पास पानी निकालने के लिए पंप लगाना पड़ता है। वह सोमवार को निगम कमिश्ननर से मिले थे। बुधवार से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
-मिथुन वर्मा, पार्षद, वार्ड-10
कोई तैयारी नहीं की
निगम को बरसाती सीजन शुरू होने से पहले नालों व ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा करना चाहिए था। जब बरसाती सीजन सिर पर है, तब टेंडर दिया गया। नालों की सफाई पहले ही हो जानी चाहिए थी। इस बारे में हाउस में भी मुद्दा उठाया गया, लेकिन पहले इसको लेकर कोई तैयारी नहीं की गई।
-पूजा चौधरी, मनोनीत पार्षद।

कोट्स

नालों व ड्रेन की सफाई को लेकर कार्य चल रहा है। इसको लेकर वर्कऑर्डर भी दे दिया गया है। चार महीनों में नालों की सफाई होगी। बरसात के पूरे सीजन में तीन बार नालों की सफाई की जानी है।
-अंजू चौधरी, कमिश्नर, नगर निगम।
पुराने सेशन कोर्ट से कबीर नगर, बनूड़ी नाका से नाहन हाउस एरिया और पुराना दिल्ली रोड पर जंडली पुल तक सफाई की जा चुकी है। बाकी जगहों भी सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुशील कुमार, असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें