फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मारी टक्कर, स्कूटी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। काम से घर लौट रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद दो बाइक सवार बदमाश उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। थाना महेश नगर पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता टैगोर गार्डन निवासी जयभगवान ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात 11:30 बजे वह काम से घर लौट रहा था। गुरु गोविंद चौक के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने चलती स्कूटी को टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिया। गिरते ही काफी चोटें आई। इतने में वह कुछ समक्ष पाता कि आरोपी स्कूटी छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें