शहजादपुर। थाना शहजादपुर क्षेत्र में लगभग छह वर्षीय बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लगभग 65 वर्षीय आरोपी जसमेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीड़ित नाबालिग की माता ने नौ अक्तूबर को थाना शहजादपुर में दी शिकायत में बताया कि आरोपी जसमेर ने उसकी छह वर्षीय पुत्री से अभर्द व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी है। संवाद