अंबाला। कैंट से भागी नाबालिगा को जीआरपी ने जालंधर से बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान जीआरपी ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिगा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के पिता की शिकायत पर जीआरपी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोर्ट के समक्ष किशोरी ने बयान दिए हैं कि वो आरोपी युवक के पास खुद गई थी। युवक ने उसके साथ किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती नहीं की है।