फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सेल्फी लेने ट्रेन की छत पर चढ़ा नाबालिग, ओएचई की चपेट में आने से झुलसा

Mon, 24 Jul 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आने से नाबालिग बुरी तरह से झुलस गया। उसका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। ऐसे कई हादसे पहले भी हो चुके हैं। कोरोना काल के दौरान इंजीनियर के छात्र की भी जान चली गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा अंबाला में सेल्फी लेने के चक्कर में एक 15 वर्षीय नाबालिग मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ते ही 25 हजार वोल्ट की ओवर हेड वायर (ओएचई) ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। झटके से किशोर जैसे ही छत से नीचे गिरा तो मौके पर मौजूद रेलवे के गैंगमैन नरेंद्र ने उसे देख लिया। गैंगमैन ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी तो एंबुलेंस बुलाकर तुरंत नाबालिग को नागरिक अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


हाई वोल्टेज के तार की चपेट में आने से नाबालिग बुरी तरह से झुलस गया। उसका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। युवक की पहचान गुजरात निवासी के महमुद के तौर पर हुई है। स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10.15 बजे सूचना मिली थी कि डाउन मार्शलिंग लाइन नंबर 6 पर हादसा हो गया है। वहीं आरपीएफ प्रभारी जावेद खान ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। अभी युवक बयान देने की हालत में नहीं है।

पहले भी हो चुके हादसे
कोरोना काल के दौरान महेशनगर के एक युवक की इसी प्रकार जान चली गई थी। जब वो अपने दो दोस्तों के साथ लोडिंग यार्ड में पहुंचा और सेल्फी लेने के लिए मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। छत के ऊपर जा रही हाई वोल्टेज के तार ने युवक को अपनी तरफ खींच लिया और झुलसने से कुछ ही सेकेंड में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें