फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाबालिग लड़का-लड़की यूपी पुलिस को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला युवा विकास संगठन और पुलिस ने मिलकर ट्रेन से भागे दो नाबालिग बच्चों को संरक्षण में लिया है। वहीं छावनी में अभियान चलाकर चार बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत सूचना मिलते ही संगठन प्रबंधक अजय तिवारी की टीम, आरपीएफ और यूपी पुलिस ने ट्रेन संख्या 12317 से 15 वर्षीय किशोरी और 16 वर्षीय किशोर को रेस्क्यू किया। दोनों 25 अक्तूबर की रात वाराणसी (मंडुआडीह) से बिना बताए निकले थे और हिमाचल जा रहे थे। मेडिकल जांच के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दोनों को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे अभियान में जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने जनता स्वीट्स चौक पर भीख मांगते चार बच्चों को मुक्त कराया। एएचटीयू और स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने बच्चों की काउंसलिंग की। संगठन के अजय तिवारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा व सुरक्षित बचपन मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें