फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व विधायक के बेटे से कारागार में मिलने पहुंचे मंत्री विज

Fri, 05 Jun 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज वीरवार अंबाला सिटी स्थित केंद्रीय कारागार में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के टिकट पर अंबाला सिटी से तीन बार के विधायक रहे स्वर्गीय मास्टर शिव प्रसाद के बेटे अनिल कुमार से जेल मे की मुलाकात की। इस मुलाकात में विज ने अनिल से उनका हाल जाना। वहीं पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। भाजपा के शुरुआती दिनों में कैबिनेट मंत्री विज मास्टर शिव प्रसाद के काफी नजदीकी रहे थे। गौरतलब है कि स्वर्गीय मास्टर शिव प्रसाद के बेटे अनिल व उनके साथियों को हाल ही में स्थानीय अदालत ने दोषी ठहराते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह मामला दुकान खाली करने के उपजे विवाद से मारपीट में बदल गया था। इसमें कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें