फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ियों को मंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 25 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जय भारत हॉकी क्लब के नेतृत्व में सोन गुरुकुल घराडसी की महिला खिलाड़ी 14 आयु वर्ग की लड़कियों ने कर्नाटक के कुर्ग शहर में आयोजित पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्कूलों के दर्जनों टीमों ने भाग लिया। जिसमें सोम गुरुकुल की महिला खिलाड़ी 14 आयु वर्ग ने हॉकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसने सोम गुरुकुल की टीम ने सीबीएसई ऑल इंडिया टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस विजेता टीम ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के निवास पर जाकर मिली। विज ने इस प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम की खिलाड़ी करूण व स्नेहा को नेहरू अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौहान को व स्कूल के प्रिंसिपल दीपशिखा व अजु शर्मा का बधाई दी। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, किरण छिब्बर व अजय बख्शी ने भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें