अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में 51 कुंडीय हवन संपन्न हुआ। यह आयोजन वसंत पंचमी के अवसर पर नशा-मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किया गया। अभियान नशा-मुक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान डॉ. पूनम सूरी, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया। बच्चों ने मंत्रोच्चारण, यज्ञ आहुतियों और सांस्कृतिक सहभागिता के माध्यम से समाज को नशा-मुक्त भारत का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। संवाद