हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने लग्जरी गाड़ी में क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए सड़क हादसे की चर्चा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि मर्सडीज गाड़ी का चलते चलते हुए शॉकर टूट जाना बड़ा मामला है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। ये टीम जांच कर रही है कि किस स्तर पर गलती हुई है। इसलिए मैंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गाड़ी वापस कर दी और किसी दूसरे मार्का की गाड़ी मंगाई है।
विस में प्रस्तुत आंकड़ों के मामले में जांच कमेटी गठित
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विधानसभा में बिल्कुल सही आंकड़े प्रस्तुत किए जाने चाहिए थे। जो आंकड़े विभाग ने दिए और प्रश्न के दौरान हाउस में जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए उसमें बहुत अंतर था। इसके लिए एक कमेटी बनाई है जो पता करेगी कि आंकड़ों में किस प्रकार की लापरवाही की है।
राहुल गांधी का अपना राजनैतिक खेल
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक खेल है। उन्हें यात्रा से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हिंदुस्तान की जनता अच्छी तरह जानती है कि इनका काम हिंदुस्तान को जोड़ने का नहीं तोड़ने का है। कांग्रेस ने हमेशा ही देश को तोड़ने की राजनीति की है, चाहे फिर हिंदुस्तान की आजादी की बात हो या 1984 के दंगे की बात हो।