अंबाला। मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह को परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को दीना की मंडी निवासी 26 वर्षीय कृष्णा ने घर में पंखे के हूक में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में मौजूद भाभी ने जब देवर कृष्णा को फंदे पर लटका देखा तो दूसरे देवर को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पंखे से उतारा और छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है और वह मानसिक रूप से परेशान था।