फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीएलओ ड्यूटी में दबाव के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद लौटे राजकीय प्राथमिक ​शिक्षक संघ के प्र
विज्ञापन
अंबाला। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में आ रही समस्याओं पर शिक्षकों में रोष है। सोमवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। उन्होंने राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा के नेतृत्व में डीसी अजय सिंह तोमर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छाबड़ा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच शिक्षकों से एसआईआर का कार्य करवाया जा रहा है। 14 जुलाई अंतिम तिथि होने के बावजूद काम जल्द निपटाने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। मतदाताओं के बदले पते, परिवारों के अलग-अलग बूथों पर पंजीकरण और पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण बीएलओ को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कार्य के लिए पर्याप्त समय दिया जाए, अनावश्यक दबाव खत्म हो और छुट्टियों में काम करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश मिले। डीसी ने समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अनिल भाटिया, पंकज गर्ग, प्रवीण वर्मा, नीलम छाबड़ा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें