फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टर चार की समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। विकास मंच के सदस्यों ने बुधवार को सेक्टर चार की समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका चेयरपर्सन रिंकी वालिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि टूटी हुई सड़कों का सर्वे दो दिन में शुरू करवाकर 15 जून तक टेंडर लगा दिए जाएंगे। वाइस चेयरपर्सन आईना गुप्ता व वार्ड एक से पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्वे में सबसे ज्यादा टूटी हुई सड़क का निर्माण पहले होगा। इसके अलावा सरकार से स्वीकृति मिलते ही चार सफाई कर्मचारी सेक्टर में लगाए जाएंगे तब तक सप्ताह में एक बार दस सफाई कर्मियों की एक टीम सेक्टर में भेजकर सफाई व्यवस्था जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि फॉगिंग का काम शुरू हो गया है। जून मास के पहले सप्ताह से ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। पार्कों के सुंदरीकरण व फुटपाथ बनाने का कार्य तथा वाटर गली की रिपेयर व क्लीनिंग का काम जून में शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें