फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टारलिंक सेवा शुरू न करने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में अनुमति न देने की मांग की है। इस संबंध में मंच के शिष्टमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच ने स्पष्ट किया कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संप्रभुता और वैधानिक निगरानी व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. राजश्री खरे और जिला संयोजक डॉ. जोगिंदर ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट से भारतीय इंटरनेट ट्रैफिक और डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं। विशेषकर सीमावर्ती इलाकों में इसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। मंच के पदाधिकारियों ने मांग की कि जब तक स्टारलिंक भारतीय सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित नहीं करती, तब तक उसे व्यावसायिक संचालन की अनुमति न दी जाए। इस दौरान संजीव महंत, उज्ज्वल वर्मा, संजीव कुमार, साहिल कुमार और संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें