फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाथों पर सज गई सजना के नाम की मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। करवाचौथ त्योहार से एक दिन पहले अंबाला सिटी और छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भारी संख्या में चहलकदमी देखने में आई। विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में मेहंदी लगाने के लिए सुहागिनें बारी का इंतजार करती दिखीं।
विज्ञापन

छावनी के बजाजा बाजार में बंद दुकानों के आगे मेहंदी लगाने वाले अपनी दुकान सजाए बैठे दिखे। बाजार में महिलाओं की भीड़ देररात तक भी देखी गई। इसी प्रकार अंबाला सिटी के मनियारी मार्केट में कॉस्मेटिक्स के सामान व चमचमाती चूड़ियों की खरीदारी भी सुहागिनों की ओर से की गई। इसी प्रकार हलवाइयों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के सामान सरगी, विक्की और मीठी मट्ठियों की खरीदारी लाइन में लगकर की।
बता दें कि करवाचौथ के मौके पर बाजारों में दिनभर भीड़ रही। इसी प्रकार ज्यादातर सुहागिनें तैयार चमचमाते गाउन, लंहगे, फ्रॉक सूट, सुंदर दिखने वाले तैयार कपड़े बाजारों में खरीदती हुई दिखाई दीं। करवाचौथ के इस त्योहार को लेकर सुहागिनें हर प्रकार से तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन




दुकानदार सीमा सचदेवा ने बताया कि करवा चौथ त्योहार को लेकर दिन भर सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। वहीं, भीड़ के चलते दुकान में जगह न होने के कारण कई ग्राहकों का समय निर्धारित किया है। सुहागिनों ने कॉस्मेटिक्स सामान के साथ-साथ चूडिय़ों की खरीदारी भी जमकर है।

दुकानदार गुलशन ढींगरा ने बताया कि सुहागिन महिलाएं अपने लिबाज के रंग के अनुसार ही मैचिंग की चूड़ियां, नेलपॉलिस, कॉस्मेटिक्स की विभिन्न वैरायटी के सामान की खरीदारी कर रही हैं। ग्राहकों की भारी भीड़ को देखकर मार्केट के सभी दुकानदारों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें