श्री गुरू गोरखनाथ जी टिल्ला मठ में श्री श्री 108 श्री पीर पारसनाथ महाराज को मेहंदी लगा कर मेहंद
- फोटो : 1
अंबाला सिटी। शहर के रामनगर स्थित गद्दी टिल्ला श्री गुरू गोरखनाथ मठ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार शाम 8 बजे मेहंदी की रात व सत्संग हुआ। 15 फरवरी की सुबह 7 से 8 बजे तक श्री श्री 108 पीर पारसनाथ जी महाराज गुरू मंत्र देंगे। रात 7 से 11 बजे तक शिव महिमा का गुणगान होगा। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक शेखर त्रिवेदी एवं पार्टी नारायणगढ़ द्वारा शिवरात्रि पूजन होगा। 16 फरवरी की सुबह 7 से 8 बजे तक गुरू मंत्र दिया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक गद्दी की रस्म होगी। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। मॉडल टाउन स्थित संजीवनी अस्पताल से रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. ओपी आर्य एवं टीम मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। संवाद