फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेजर आरएन डीएवी की प्रिंसिपल बनीं मीनाक्षी लांबा

विज्ञापन
मेजर आरएन कपूर डीएवी स्कूल में नए सत्र पर यज्ञ करते हुए। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रिंसिपल मीनाक्षी लांबा पहुंचीं। उन्होंने पद ग्रहण किया। मेजर आरएन कपूर डीएवी के प्रांगण में नव सत्र प्रारंभ होने के उपलक्ष में हवन करवाया गया। इस यज्ञ द्वारा सकुशल सत्र आरंभ एवं प्रत्येक विघ्न निवारण की कामना की गई। यज्ञ के बाद प्रधानाचार्या मीनाक्षी लांबा ने कहा कि आज का यह पावन हवन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे मन और विचारों की शुद्धि का प्रतीक है। जिस प्रकार अग्नि अशुद्धियों को जलाकर भस्म कर देती है, उसी प्रकार आप भी अपने भीतर के आलस्य और नकारात्मकता को त्याग कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़े। इस अवसर पर प्रबंधक जेएस नैन तथा एआरओ डॉ विकास कोहली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें