फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नशे की 30 हजार गोलियों के साथ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने अब मुख्य सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक को भी काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहाबाद निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ काका के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी सुरेंद्र कुमार को भी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले मामले में पुलिस ने 26 मई को एक आरोपी मंगत सिंह उर्फ मंगा को काबू किया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस चौकी नंबर-4 को 26 मई को सूचना मिली थी कि अंबाला शहर क्षेत्र मंगत राम का अहाता के पास नाकाबंदी करने पर नशे की खेप बरामद हो सकती है। पुलिस ने उसी समय संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते समय एक्टिवा सवार आरोपी से 30 हजार नशीली गोलियां बरामद की थी। आरोपी की पहचान दुर्गा नगर निवासी मंगत सिंह उर्फ मंगा के रूप में हुई थी। जांच में मंगत सिंह के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना पाया गया था। आरोपी नशीली दवाओं के बेचने का कार्य पिछले लंबे समय से कर रहा था और वह नशीली दवाओं पर चार गुना मुनाफा कमाता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने सोमवार प्रेसवार्ता में बताया कि अंबाला पुलिस ने एक जनवरी 2023 से अब तक नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 79 मामले दर्ज कर 137 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है, जिसमें 17 मामले व्यावसायिक मात्रा के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें